नोएडा और आसपास के इलाकों में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने श्रमिकों की मजदूरी में अंतरिम बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिससे लाखों कामगारों को सीधा फायदा मिलेगा।

सरकार के फैसले के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में श्रमिकों की मजदूरी में सबसे ज्यादा 21% तक की वृद्धि की गई है। वहीं अन्य नगर निगम वाले जिलों में यह बढ़ोतरी 15% और बाकी जिलों में लगभग 10% तय की गई है।
नई दरों के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में अकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी बढ़ाकर करीब 13,690 रुपये, अर्द्धकुशल श्रमिकों की 15,059 रुपये और कुशल श्रमिकों की 16,868 रुपये कर दी गई है।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर फैल रही 20,000 रुपये न्यूनतम मजदूरी की खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
साथ ही, सरकार ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में वेज बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर न्यूनतम मजदूरी तय करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

यह भी पढे
देश-विदेश की बड़ी खबरें एक नजर में https://kinnitimes.com/?p=29405
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे https://www.facebook.com/share/p/17RggTF5EH/








