देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। India Meteorological Department ने 14 अप्रैल को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और केरल समेत 9 राज्यों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है।

वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन तेज गर्म हवाएं और लू लोगों को परेशान कर सकती हैं।
दिल्ली-NCR में आज तेज हवाओं के बाद तापमान 36°C तक पहुंच सकता है, जो आने वाले दिनों में 38°C तक जा सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कई जिलों में भीषण गर्मी का असर दिखेगा, जहां तापमान 37 से 38 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 14 से 17 अप्रैल के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा में भी आज भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी गई है। वहीं केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और बिजली गिरने के खतरे से बचने के लिए खुले स्थानों से दूर रहें।
यह भी पढे
यूपी मे बड़ी श्रमिकों की मजदूरी, 21% तक इजाफा https://kinnitimes.com/?p=29408
नोएडा में हुए हिंसक विरोध के बाद यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है https://www.facebook.com/share/p/1Az3ftQayc/



