अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ‘जोन्स एक्ट’ में 60 दिनों की ढील देने का फैसला किया है। वहीं तुलसी गबार्ड ने पाकिस्तान को अमेरिका के लिए बड़े परमाणु खतरों में से एक बताया है।
मिडिल ईस्ट में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। इजरायल और ईरान के बीच हमलों का दौर जारी है, बगदाद और UAE में भी ड्रोन और मिसाइल हमलों से हड़कंप मचा रहा। तेहरान से पुष्टि हुई है कि ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत हो गई है, जिस पर रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
भारत की बात करें तो दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ली, तेज हवाओं और बारिश के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़कर AQI 200 के पार पहुंच गया। पालम इलाके में इमारत में लगी भीषण आग में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है।
राजनीतिक हलचल भी तेज रही। बीजेपी की CEC बैठक के लिए बड़े नेताओं का जुटान शुरू हुआ, वहीं लोकसभा की कार्यवाही 23 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। असम में NDA के सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति बनने की खबर है।
अन्य खबरों में, राजस्थान में NH-48 पर तेल टैंकर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नेपाल में एक परिवार को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। चंडीगढ़ में धारा 163 लागू कर ईंधन की जमाखोरी पर सख्ती बढ़ा दी गई है।


