फर्जी परमिशन पर बोरिंग का खेल: दक्षिणी दिल्ली के फार्महाउस में NGT नियमों की खुली अनदेखी

SHARE:

दक्षिणी दिल्ली के फॉर्म नंबर-3, नियर इशा फॉर्म नंबर 4 के साथ, ओशो ड्राइव गदाईपुर थाना फतेहपुर बेरी फार्महाउस में फर्जी परमिशन पर जुगाड़ मशीन से बोरिंग, NGT आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां

अवैध बोरिंग का गंभीर मामला सामने आया

दक्षिणी दिल्ली के फॉर्म नंबर-3, नियर इशा फॉर्म नंबर 4 के साथ, ओशो ड्राइव गदाईपुर थाना फतेहपुर बेरी फार्महाउस में अवैध बोरिंग को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फॉर्म नंबर-3, नियर इशा फॉर्म नंबर 4 के साथ, ओशो ड्राइव गदाईपुर थाना फतेहपुर बेरी में कथित रूप से जुगाड़ मशीन के जरिए बोरिंग का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बोरिंग कार्य के लिए न तो कोई वैध लाइसेंस है, न इंश्योरेंस और न ही प्रदूषण से संबंधित आवश्यक अनुमति ली गई है।

फर्जी परमिशन और अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फर्जी परमिशन के आधार पर यह बोरिंग कराई जा रही है और इसमें कुछ अधिकारियों की मिलीभगत भी बताई जा रही है। तहसीलदार अजय शर्मा – 9999420588, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर तनुज भनोट – 9810578938 और थाना अध्यक्ष फतेहपुर बेरी – 875087026 पर मोटी रिश्वत लेकर इस कार्य को संरक्षण देने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

 NGT आदेशों का उल्लंघन

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेशों के उल्लंघन से भी जुड़ा है, क्योंकि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अनधिकृत भूजल दोहन और बोरिंग पर सख्त नियम लागू हैं। इसके बावजूद कथित रूप से जुगाड़ मशीनों से बोरिंग का काम जारी है।

लगातार गिरता ग्राउंड वाटर लेवल

स्थानीय निवासियों का कहना है कि छोटे-छोटे टुकड़ों में कई जगह बोरिंग कराई जा रही है। लोगों का यह भी कहना है कि यदि इस तरह से लगातार परमिशन दी जाती रही तो क्षेत्र में ग्राउंड वाटर लेवल और अधिक नीचे चला जाएगा, जो पहले ही काफी गिर चुका है।

100 के करीब बोरिंग परमिशन पर सवाल

आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि पिछले दो महीनों में करीब 100 के आसपास बोरिंग की परमिशन NGT की गाइडलाइंस के उल्लंघन में दी गई हैं। वहीं बोरिंग करने वाले लोगों का कहना है कि उनके पास परमिशन मौजूद है, हालांकि स्थानीय लोग इस परमिशन को फर्जी बता रहे हैं।

 शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।यह मामला थाना फतेहपुर बेरी क्षेत्र का बताया जा रहा है और अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस पूरे मामले पर क्या कदम उठाते हैं।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *