उत्तराखंड मौसम अपडेट:
उत्तरकाशी समेत कई जिलों में 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
झारखंड:
कार्यवाहक DGP तादाशा मिश्रा को झारखंड का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया।
राजस्थान:
राज्य सरकार ने नई गाड़ी खरीदने वालों को राहत देते हुए वाहन टैक्स में 50 फीसदी छूट देने का ऐलान किया।
गुरुग्राम:
नए साल पर सख्ती— नशे में ड्राइविंग पर 10 हजार रुपये जुर्माना और 3 महीने के लिए लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।
ईरान-कनाडा तनाव:
ईरान ने कैनेडियन नेवी को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है।
बांग्लादेश:
पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर जनाजे में शामिल होंगे।
नोएडा:
नववर्ष को देखते हुए 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक धारा 163 (144) लागू रहेगी।
उत्तर प्रदेश:
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट अब 6 जनवरी को जारी होगी, 6 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों के साथ अहम बैठक की।
RSS:
संघ मुख्यालय पहुंचे इजरायली डिप्लोमैट, बोले— RSS युवाओं को भारतीय विरासत से जोड़ रहा है।
गुजरात:
अहमदाबाद के कलाना गांव में दो गुटों में पथराव, 42 लोग हिरासत में।
बांग्लादेश:
एक और हिंदू नागरिक की हत्या, देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल।
केंद्र सरकार:
गृह मंत्री अमित शाह 2 जनवरी को अंडमान का दौरा करेंगे।
मिडिल ईस्ट:
सऊदी अरब ने UAE को चेतावनी— 24 घंटे में यमन से सेना हटाएं, सहायता भी रोकी।
असम:
STF ने IMK टेरर मॉड्यूल के बांग्लादेशी लिंक का खुलासा किया, 11 गिरफ्तार।
अंडमान-निकोबार:
2 जनवरी को CDS कार निकोबार एयरबेस का लोकार्पण करेंगे।
राजनीति:
राहुल गांधी सवाई माधोपुर पहुंचे, प्रियंका गांधी भी साथ मौजूद।
दिल्ली विधानसभा:
5 जनवरी से विधानसभा सत्र की शुरुआत होगी।
रूस:
पुतिन के घर ड्रोन हमले पर पीएम मोदी ने चिंता जताई।
पश्चिम बंगाल:
अमित शाह का ममता सरकार पर हमला— बंगाल में घोटालों की लंबी सूची।
उत्तराखंड हादसा:
अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत।
कांग्रेस परिवार:
प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई की, जल्द शादी।
दिल्ली मौसम:
घने कोहरे से 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट, AQI 383 के साथ हवा गंभीर श्रेणी में।
बिहार:
पटना समेत कई जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति, घना कोहरा छाया।
महाराष्ट्र राजनीति:
BMC चुनाव— BJP 137 सीटों पर लड़ेगी, शिवसेना को 90 सीटें।
बांग्लादेश:
पूर्व PM खालिदा जिया का निधन, ढाका के अस्पताल में ली अंतिम सांस।
केरल:
सबरीमाला मंदिर मकरविलक्कू पर्व के लिए आज खुलेगा।
अंतरराष्ट्रीय:
ट्रंप की हमास को चेतावनी— हथियार डालने का वक्त कम, नहीं माना तो कार्रवाई तय।
चीन-ताइवान:
चीन आज ताइवान के आसपास ‘जस्टिस मिशन 2025’ लाइव फायर ड्रिल करेगा।



