ब्रेकिंग न्यूज़ — 23 नवंबर 2025 (रविवार)

SHARE:

दिल्ली में वायु गुणवत्ता अगले तीन दिनों तक बेहद गंभीर
CPCB ने चेतावनी जारी की है कि बुधवार तक दिल्ली का AQI ‘सीवियर’ कैटेगरी में बना रह सकता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले— “बॉर्डर बदलते रहते हैं, सिंध फिर भारत का हिस्सा बन सकता है”
उनके इस बयान ने देशभर में नई चर्चा छेड़ दी है।

G20 समिट: प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से द्विपक्षीय वार्ता की
समिट के दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग पर बातचीत हुई।

NCB ने दिल्ली के फार्म हाउस में बड़ी कार्रवाई की, 200 करोड़ की ड्रग्स बरामद
टीम ने छापेमारी के दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की।

बेंगलुरु BPO किडनैप केस: चार मैनेजरों के अपहरण में शामिल 8 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

जिनेवा में अमेरिका, यूक्रेन और EU अधिकारियों के बीच ट्रंप के पीस प्लान पर चर्चा
यूक्रेन संघर्ष खत्म करने को लेकर नई रणनीति पर मंथन।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2nd टेस्ट: SA का स्कोर 400 के पार
भारतीय गेंदबाज़ों पर दबाव, मेहमान टीम मजबूत स्थिति में।

लाल किला आत्मघाती हमले की डॉक्टर कश्मीर एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की
संगठन ने कहा— किसी भी तरह की हिंसा मानवता के खिलाफ।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम की धमकी, बहरीन-हैदराबाद फ्लाइट मुंबई डायवर्ट
GF274 को सुरक्षा कारणों से रूट बदला गया।

बरेली में मौलाना तौकीर के करीबी आरिफ के घर बुलडोजर कार्रवाई
दो मंजिला अवैध निर्माण ढहाया गया।

UP के भदोही में SIR जांच में लापरवाही, बीएलओ पर FIR दर्ज

झारखंड के दुमका में बड़ी वारदात—एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या
इलाके में तनाव, पुलिस जांच जारी।

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर और सख्ती, GRAP नियमों में बदलाव
अब स्टेज-3 पर भी स्टेज-4 की पाबंदियां लागू होंगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने सभी अकाउंट्स पर ‘देश-ऑफ-ओरिजिन’ फीचर फिर से एक्टिव किया

वेनेजुएला में तनाव बढ़ा, अमेरिकी चेतावनी के बाद कई इंटरनेशनल एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द कीं

अमेरिकी सीनेटर माइक राउंड्स का खुलासा— मार्को रूबियो ने मान लिया कि ‘28 प्वाइंट प्लान’ रूसी दस्तावेज था

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *