दिल्ली-NCR में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार, IMD ने शीतलहर और बारिश का अलर्ट जारी

SHARE:

दिल्ली-NCR में कोहरे और प्रदूषण का डबल अटैक – राजधानी में ठंड के साथ कोहरे ने दस्तक दी है। हवा में आंशिक सुधार के बावजूद प्रदूषण अब भी ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है। बुधवार को दिल्ली का एक्यूआइ 418 दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह 428 था।
🔹 देश में बढ़ रही ठंड की लहर – पश्चिमी मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 15 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी। उत्तर भारत में सुबह-शाम सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है।
🔹 उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट – मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चमोली, मसूरी, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में बर्फबारी और शीतलहर की चेतावनी दी है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति और मनाली में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
🔹 दक्षिण भारत में बारिश की चेतावनी – अगले 24 घंटे में केरल, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। लक्षद्वीप और दक्षिणी केरल में भी बूंदाबांदी के आसार हैं।
🔹 उत्तर भारत में कोहरा और ठंड का असर – पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान, यूपी और बिहार में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान। रात के समय तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ेगी।
🔹 देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित राजधानी दिल्ली – सीपीसीबी के अनुसार बुधवार को दिल्ली देश की सबसे प्रदूषित राजधानी रही। नोएडा 408 AQI के साथ दूसरे और रोहतक 406 AQI के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
🔹 UP-बिहार में मौसम शुष्क लेकिन सर्द – इन राज्यों में बारिश की संभावना नहीं, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं से शीतलहर का असर बढ़ सकता है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *