🔹 अमेरिकी सीनेट में राहत की खबर – गवर्नमेंट शटडाउन को खत्म करने के लिए सीनेट ने विधेयक को आगे बढ़ाया, जिससे सरकारी कामकाज जल्द बहाल होने की उम्मीद।
🔹 फरीदाबाद में हड़कंप – आतंकी उमर की ईको स्पोर्ट्स कार बरामद, देर रात से सर्च ऑपरेशन जारी, NSG और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर तैनात।
🔹 UP ATS की बड़ी कार्रवाई – जम्मू के डॉक्टर को हिरासत में लिया गया, बताया जा रहा है कि वह संदिग्ध डॉ. शाहीन के संपर्क में था।
🔹 क्रिकेट जगत में हलचल – सुरक्षा चिंताओं के चलते आठ श्रीलंकाई क्रिकेटर पाकिस्तान दौरे के बीच में ही स्वदेश लौटेंगे।
🔹 दिल्ली ब्लास्ट में बड़ी पुष्टि – धमाके वाली कार में आतंकी उमर की मौजूदगी की पुष्टि DNA टेस्ट से हुई।
🔹 अंतरराष्ट्रीय लिंक का खुलासा – जांच में सामने आया कि दिल्ली ब्लास्ट का हैंडलर अंकारा में मौजूद Ukasa था, जो सेशन ऐप के जरिए आतंकियों से संपर्क में था।
🔹 डॉक्टर टेरर मॉड्यूल मामला – अल फलाह यूनिवर्सिटी आज मीडिया के सामने अपनी सफाई पेश करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।
🔹 अमृतसर एनकाउंटर – पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, दो अन्य को गिरफ्तार किया गया।








