देश-विदेश की बड़ी खबरें | 13 नवंबर 2025

SHARE:

🔹 विदेश मंत्री एस. जयशंकर जी7 बैठक में शामिल – कनाडा के ओंटारियो में हुई जी7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हिस्सा लिया। बैठक में समुद्री सुरक्षा, वैश्विक व्यापार, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा हुई।

🔹 दिल्ली धमाका: सरकार ने पारित किया प्रस्ताव – केंद्र सरकार ने दिल्ली धमाके को “जघन्य आतंकी घटना” करार देते हुए कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पारित किया। सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई।

🔹 फरीदाबाद पुलिस का बयान – अल-फलाह यूनिवर्सिटी को लेकर मीडिया में चल रही खबरों पर फरीदाबाद पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया है। पुलिस ने कहा कि जांच एजेंसियां तथ्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही हैं, किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।

🔹 पाकिस्तान ने किया रूसी तकनीक पर बयान का खंडन – पाकिस्तान ने उन रिपोर्ट्स को सिरे से नकारा है जिनमें कहा गया था कि उसने रूस की रक्षा तकनीक भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। इस पर पाकिस्तान ने कहा कि ऐसी खबरें “भ्रामक और आधारहीन” हैं।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *