दिनभर की बड़ी खबरें | 12 नवंबर 2025

SHARE:

🔹 अलकायदा साजिश पर NIA की बड़ी कार्रवाई
गुजरात में अलकायदा से जुड़ी आतंकी साजिश की जांच के तहत NIA ने देश के पांच राज्यों में एक साथ छापेमारी की। कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

🔹 दिल्ली ब्लास्ट को सरकार ने माना आतंकी घटना
केंद्र सरकार ने दिल्ली में हुए कार धमाके को आतंकी हमला बताया। कैबिनेट बैठक में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक के बाद अलग से मीटिंग कर सुरक्षा हालात की समीक्षा की।

🔹 पीएम मोदी LNJP अस्पताल पहुंचे
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि “साजिश के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।”

🔹 दिल्ली ब्लास्ट की जांच में तेजी
NIA, दिल्ली पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां मिलकर जांच कर रही हैं। अब तक करीब एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। फरीदाबाद में मिली EcoSport कार को भी शक के घेरे में रखा गया है।

🔹 जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर शिकंजा
कुपवाड़ा से सुरक्षा बलों ने गोला-बारूद बरामद किया, जबकि शोपियां और कुलगाम में पुलिस ने जमात-ए-इस्लामी सदस्यों के घरों पर छापेमारी की।

🔹 बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी
एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को 121-141 सीटें और महागठबंधन को 98-118 सीटें मिलने का अनुमान है। युवाओं और बेरोजगारों में तेजस्वी यादव की लोकप्रियता ज्यादा दिखी, जबकि महिलाओं ने NDA के पक्ष में वोट दिया।

🔹 निठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली रिहा
लंबे समय से जेल में बंद सुरेंद्र कोली को रिहाई मिल गई है। वह आज नोएडा जेल से बाहर आया।

🔹 मनोरंजन जगत से राहतभरी खबरें
एक्टर गोविंदा और धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे। दोनों की सेहत में सुधार है।

🔹 अन्य सुर्खियाँ

  • कश्मीर के डॉक्टर निसार उल हसन की तलाश जारी, दिल्ली ब्लास्ट के बाद से लापता।
  • ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में अभिनेता प्रकाश राज से SIT ने पूछताछ की।
  • हरियाणा के रोहतक में कार से एक करोड़ रुपये कैश जब्त।
  • महाराष्ट्र में BMC चुनाव से पहले बीजेपी का फेरबदल, मुंबई यूनिट में चार नए महासचिव बने।
  • सुप्रीम कोर्ट में शिंदे बनाम उद्धव केस की अंतिम सुनवाई आज शुरू।
Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *