देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

SHARE:

1. भारत बनाम वेस्टइंडीज़ टेस्ट सीरीज़ – वेस्टइंडीज़ ने 2 से 14 अक्टूबर तक होने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान किया।

2. ग़ज़ा पर इसराइली हमले – फ़लस्तीनी विदेश मंत्रालय ने रातभर हुए हवाई हमलों के बाद तुरंत अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की।

3. उत्तराखंड हादसा – देहरादून में टोंस नदी से बजरी निकालने के दौरान 8 मजदूरों की मौत।

4. हॉलीवुड में शोक – मशहूर एक्टर और डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफ़ोर्ड का 89 साल की उम्र में निधन।

5. लाल किला प्रदूषण की चपेट में – एक स्टडी के मुताबिक़ वायु प्रदूषण से लाल किले की दीवारों पर काली परत जम गई है।

6. वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू – जम्मू-कश्मीर के कटरा में 22 दिन बाद वैष्णो देवी यात्रा बहाल हुई।

7. मोहम्मद यूसुफ़ की माफ़ी – पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने सूर्यकुमार यादव पर की गई टिप्पणी पर माफ़ी मांगी, साथ ही अफ़रीदी-इरफ़ान पठान विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी।

8. पीएम मोदी-ट्रंप बातचीत – प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़ोन पर बधाई दी और रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की।

9. मध्य प्रदेश में पीएम मोदी – 75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी धार जिले में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान और राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत करेंगे।

10. NIA की कार्रवाई – आतंकी नेटवर्क से जुड़े 16 ठिकानों पर NIA ने छापेमारी कर कई अहम दस्तावेज़ जब्त किए।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *