जनसेवा और जनसंपर्क को समर्पित रहा पीएम मोदी का जन्मदिन उत्सव

SHARE:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन
आज यानी 17 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी वे इसे एक खास तरीके से मनाएंगे।

इस वर्ष पीएम मोदी मध्य प्रदेश के धार जिले के भैंसोला गांव में रहेंगे। यहाँ वे महिलाओं और परिवारों के लिए स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े अभियान की शुरुआत करेंगे।

साल 2014 से अब तक पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन अलग-अलग रूप में मनाए हैं—कभी नई योजनाओं का शुभारंभ किया, तो कभी बच्चों से मिलकर दिन बिताया।

पीएम मोदी के जन्मदिन का सफर (2014–2024)

2014 – प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला जन्मदिन मां हीराबेन के साथ मनाया। इस साल “सेवा सप्ताह” के तहत पौधारोपण, स्वच्छता और रक्तदान शिविर आयोजित हुए।

2015 – दिल्ली में शौर्यांजलि प्रदर्शनी (भारत-पाक युद्ध के 50 साल) में शामिल हुए और “विकास दौड़” का हिस्सा बने।

2016 – मां के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान दाहोद में आदिवासी कल्याण कार्यक्रमों में भाग लिया।

2017 – सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन किया और मां से मिलने पहुंचे। बीजेपी ने इस दिन को “सेवा दिवस” बनाकर देशभर में सेवा कार्यक्रम किए।

2018 – वाराणसी में जन्मदिन मनाया, काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की और 600 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। उनकी किताब एग्जाम वॉरियर्स का गुजराती संस्करण भी लॉन्च हुआ।

2019 – केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और सरदार सरोवर बांध का दौरा किया। बटरफ्लाई गार्डन में तितलियाँ उड़ाकर जन्मदिन मनाया।

2020 – कोविड महामारी के कारण जन्मदिन सादगी से बिताया। बीजेपी मंडलों में 70 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए।

2021 – बीजेपी ने 20 दिन का “सेवा और समर्पण अभियान” चलाया। इसी दिन देश ने ढाई करोड़ कोविड वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

2022 – कूनो नेशनल पार्क (मध्य प्रदेश) में नामीबिया से आए चीतों को छोड़ा। उनकी फोटो खींचते हुए तस्वीरें खूब वायरल हुईं।

2023 – दिल्ली द्वारका में IICC यशोभूमि और मेट्रो एक्सप्रेस लाइन का उद्घाटन किया। इसी दिन विश्वकर्मा योजना भी शुरू की गई।

2024 – 74वां जन्मदिन भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों के साथ मनाया। इस दिन बीजेपी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन भी पूरे हुए।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *