September 17, 2025

Kinni Times

आज 17 सितंबर, बुधवार को चंद्रमा कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र में गोचर कर रहा है। इस कारण कई शुभ योग बन रहे हैं। चंद्रमा अपनी ही राशि में रहकर गौरी योग बना रहे हैं। इसके साथ ही द्वादश भाव में गुरु और द्वितीय भाव में शुक्र की स्थिति से दुरुधरा योग का निर्माण हो रहा है.इन ग्रहों की अनुकूल स्थिति के चलते कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को खास लाभ मिलने की संभावना है। इनके अलावा भी कुछ अन्य राशियों पर सितारों की कृपा बनी रहेगी और उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।