रामलला के दर्शन को पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री, अयोध्या यात्रा ने भारत-मॉरीशस संबंधों को दिया सांस्कृतिक आयाम

SHARE:

राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र राम गुलाम का दौरा केवल एक धार्मिक यात्रा भर नहीं था, बल्कि इस यात्रा ने कई नए अध्याय भी जोड़े हैं इस यात्रा से भारत-मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को नया आयाम मिलेगा इसके साथ ही पर्यटन और धार्मिक यात्राओं का नया द्वार खुलने की भी उम्मीद है पीएम पत्नी वीना रामगुलाम समेत 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से पहुंचे. एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी समेत सभी वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने पीएम का अभिनंदन किया. इसके बाद सड़क मार्ग से पीएम मुख्यमंत्री योगी के साथ सीधे राम मंदिर परिसर पहुंचे राम मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका अभिनंदन किया गया.

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे
उन्होंने रामलला की आरती उतारी, चरणामृत लिया और भावविभोर होकर करीब पांच मिनट तक रामलला की दिव्य छवि को निहारते रहे। दोनों हाथ उठाकर जय श्रीराम का जयघोष किया तो पूरा मंदिर परिसर समवेत स्वर में जयकारों से गूंज उठा राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने रामलला की मूर्ति भेंट कर पीएम का अभिनंदन किया प्रधानमंत्री ने राम दरबार में भी हाजिरी लगाई श्रद्धालुओं का भी अभिवादन किया मॉरीशस के प्रधानमंत्री दोपहर करीब दो बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना हो गए प्रधानमंत्री के आगमन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे एयरपोर्ट से लेकर मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस व सुरक्षा बल तैनात थे। सीसीटीवी से पूरे मार्ग की निगरानी की जाती रही मंदिर परिसर में पुलिस बल और एटीएस की टीमों ने कमान संभाल रखी थी इस दौरान एडीजी जोन सुजीत पांडेय, आईजी प्रवीण कुमार, मंडलायुक्त राजेश कुमार , डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभानु पासवान, अभय सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे.

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *