दिल्ली कैंट इलाके में रविवार को हुए सड़क हादसे में वित्त मंत्रालय के उपसचिव नवजोत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी संदीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद गुरुग्राम निवासी गगनप्रीत कौर और उनके पति परीक्षित दोनों भी घायल हुए और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर शकुंतला ने बताया कि 14 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे गगनप्रीत और उनका पति घायल दंपती को अस्पताल लेकर आए थे। जांच में सामने आया कि नवजोत सिंह की मौत हो चुकी थी, जबकि उनकी पत्नी को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
इलाज के बाद गगनप्रीत और उनके पति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब पुलिस ने गगनप्रीत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में जांच जारी है।








