भारत-अमेरिका संबंधों में सुधार, विवाद के बाद बनी डील

SHARE:

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों में आई खटास अब कम होती दिखाई दे रही है। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर चल रही वार्ता सकारात्मक मोड़ पर पहुँच गई है। सूत्रों का कहना है कि अमेरिका जल्द ही भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ में बड़ी कटौती कर सकता है।
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दिशा में संकेत दिए। माना जा रहा है कि अगर यह फैसला होता है तो दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्तों को नई मजबूती मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को लेकर सकारात्मक माहौल बनता दिखाई दे रहा है। यह एक हफ्ते में दूसरी बार है जब दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने आपसी सहयोग और साझेदारी पर बल दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की प्रशंसा करते हुए द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई। कूटनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि यदि यह सकारात्मक रुख जारी रहा तो भारत में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन को लेकर भी स्थिति जल्द स्पष्ट हो जाएगी।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *