नेपाल में राजनीतिक संकट: प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का इस्तीफा, सेना ने सुरक्षा संभाली

SHARE:

भारी प्रदर्शनों के बीच नेपाली सेना ने सुरक्षा अभियानों की कमान अपने हाथों में ले ली तथा नेपाल सेना ने मंगलवार को त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूरी तरह अपने नियंत्रण में कर लिया जब प्रदर्शनकारियों ने शाम को हवाई अड्डे के परिसर में घुसने की कोशिश की।प्रदर्शनों के मद्देनजर हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं सभी स्थगित कर दी गईं। इंडिगो एयरलाइंस ने भी दिल्ली से काठमांडू के लिए अपनी उड़ानें रद कर दीं।नेपाल सेना ने काठमांडू हवाई अड्डे पर पूरी तरह से अपने नियंत्रण में कर लिया।  पवित्र पशुपतिनाथ मंदिर पर हमले की कोशिश की गई थी।

नेताओं के खिलाफ भारी आक्रोश है
नेपाल में ओली सरकार के भ्रष्टाचार, उसकी आम लोगों के प्रति उदासीनता के साथ ही मंत्रियों और अन्य प्रभावशाली हस्तियों के बच्चों की फिजूलखर्ची वाली विलासतापूर्ण जीवनशैली को लेकर भी काफी गुस्सा है। इसके खिलाफ ‘जेन-जी’ युवा वर्ग समूह पिछले कुछ समय से अभियान चला रहे थे। जो अब उग्र रूप धारण कर लिया है

प्रदर्शनकारियों की मांगें
ओली सरकार को हटाकर एक नई सरकार का गठन किया जाए।
नेपाल के नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी मिले।
राजनीतिक पद संभालने वालों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु तय हो
जब प्रधानमंत्री का पद रिक्त हो तो क्या होता है?
नेपाल के संविधान के अनुसार, निम्नलिखित परिस्थितियों में से किसी में भी प्रधानमंत्री का पद रिक्त हो सकता है:

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *