Karan Veer Mehra: हॉस्पिटल में एडमिट शहनाज गिल से मिलने पहुंचे करण वीर, वीडियो शेयर कर प्रार्थना करने को कहा

SHARE:

Karan Veer Mehra Meets Shehnaaz Gill: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री शहनाज गिल इन दिनों बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत के बारे में ‘बिग बॉस 18’ विनर करण वीर मेहरा ने वीडियो शेयर कर जानकारी दी है।

अभिनेत्री शहनाज गिल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, अभी तक एडमिट को लेकर सही कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। सोमवार को ‘बिग बॉस 18’ विजेता करण वीर मेहरा एक्ट्रेस से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना। अभिनेत्री के सेहत को लेकर अपडेट देते हुए एक्टर ने एक वीडियो साझा किया है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। आइए जानते हैं…

शहनाज से मिलने पहुंचे करण वीर मेहरा

करण वीर मेहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें शहनाज गिल से हॉस्पिटल में मिलते देखा जा सकता है। इस वीडियो में एक्ट्रेस हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई दिख रही हैं और उनके हाथ में ड्रिप लगा हुआ है, जो उनके फैंस को हैरान कर रहा है। इसके साथ ही करण ने एक्ट्रेस का हाथ भी दिखाया, जो पट्टियों में लिपटा हुआ था और पास में ही सीरिंज रखी हुई थी।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *