दिल्ली, अशोक विहार में सीवर की सफाई के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई और 3 लोग बीमार हो गए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।
नक्सली संगठन ने अस्थायी रूप से हथियारबंद संघर्ष रोकते हुए सरकार से सीजफायर की मांग की है।
उत्तर प्रदेश में आज पूरे राज्य में महिलाओं और परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलेगा।
ब्रिटेन यात्रा पर राष्ट्रपति ट्रंप पहुंचे, जहां किंग चार्ल्स विंडसर कैसल में उनका स्वागत करेंगे।
बीएमडब्ल्यू एक्सीडेंट केस में गगनप्रीत की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी।
पटना में पीएम मोदी की मां के कथित अपमान मामले को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आज कोर्ट में सुनवाई होगी।
पाकिस्तान-यूएई क्रिकेट मैच में एंडी पाइक्रॉफ्ट की जगह रिची रिचर्डसन मैच रेफरी होंगे।
व्हाइट हाउस ने इजरायली पीएम नेतन्याहू को दो हफ्ते बाद आने का न्योता दिया है।
दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर त्यागराज स्टेडियम में विशाल कार्यक्रम आयोजित करेगी।
प्रधानमंत्री मोदी आज मध्य प्रदेश के धार जिले में टेक्सटाइल पार्क का उद्घाटन करेंगे।








