हिंदू छात्र से ‘कलमा’ पढ़वाने का आरोप! हैदराबाद के स्कूल में मचा बवाल

SHARE:

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सैदाबाद इलाके में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। यहाँ दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक हिंदू छात्र को स्कूल एक्टिविटी के दौरान ‘कलमा’ और ‘सूरह फातिहा’ याद करने और उसे पढ़ने के लिए कहे जाने का आरोप लगा है। बच्चे के परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, सैदाबाद के इस नामी निजी स्कूल में एक विशेष गतिविधि यानी एक्टिविटी का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इस दौरान स्कूल स्टाफ द्वारा हिंदू छात्र पर ‘कलमा’ और कुरान की ‘सूरह फातिहा’ याद करने का दबाव बनाया गया। घर लौटने पर जब बच्चे ने इस बात का जिक्र अपने माता-पिता से किया,

खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्र के परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और प्रबंधन से इस पर सीधा जवाब मांगा। परिजनों का कहना है कि किसी भी गैर-मुस्लिम बच्चे को स्कूल जैसी धर्मनिरपेक्ष जगह पर इस तरह धार्मिक ग्रंथ या प्रार्थना पढ़ने के लिए मजबूर करना पूरी तरह से गलत है। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर बच्चों के धार्मिक विचारों को प्रभावित करने का आरोप लगाया है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही कई स्थानीय लोग भी स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गए और प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

सामान्य गतिविधि का हिस्सा
दूसरी तरफ, विवाद बढ़ता देख स्कूल प्रबंधन की ओर से भी इस मामले पर प्रतिक्रिया आई है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि यह किसी भी बच्चे की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश नहीं थी, बल्कि यह सभी धर्मों और संस्कृतियों को समझाने के उद्देश्य से कराई जा रही एक सामान्य गतिविधि का हिस्सा था। हालांकि, पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों के कड़े विरोध को देखते हुए पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी अब इस मामले की जांच में जुट गए हैं।

Kinni Times
Author: Kinni Times