स्वागत है आपका आज के खास राशिफल में।

SHARE:

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। परिवार और पैसों से जुड़ी बातें तनाव बढ़ा सकती हैं। किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें।

♉ वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी और आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे।

♊ मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में सुधार होगा और सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। लेकिन भावुक होकर कोई निर्णय न लें।

♋ कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस होगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है

♌ सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। सकारात्मक माहौल मिलेगा और पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

♍ कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज चुनौतियों भरा दिन रह सकता है। व्यापार और धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। हालांकि रिश्तों में मजबूती आएगी और भविष्य के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

♎ तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। नए लोगों से मुलाकात होगी और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ होने के योग हैं।

♏ वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है और परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। सोच-समझकर बोलें।

♐ धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। घर का माहौल थोड़ा तनाव दे सकता है, इसलिए दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करें।

♑ मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज सफलता भरा दिन रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं और कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है.

♒ कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आज नई ऊर्जा का अनुभव होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं।

♓ मीन राशि
मीन राशि वालों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। परिवार की छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है। हालांकि कार्यस्थल पर आप अपनी मेहनत से हर चुनौती को पार कर लेंगे।

यह भी पढे

दिल्ली-यूपी में आसमान से बरस रही आग https://kinnitimes.com/?p=29975

भीषण गर्मी से बेहाल लोग, अस्पतालों में बढ़े मरीज https://www.facebook.com/share/p/1Fh7vb7XMt/

Kinni Times
Author: Kinni Times