दिल्ली-यूपी में आसमान से बरस रही आग

SHARE:

उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। शुरुआती तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट और उसके बाद ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

उत्तर प्रदेश का बांदा लगातार चौथे दिन सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा, जहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली के रिज क्षेत्र में 45.8 डिग्री, हरियाणा के रोहतक में 46.9 डिग्री और पंजाब के बठिंडा में 46.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

आसमान से बरस रही 'आग'! UP-दिल्ली में पड़ रही हाहाकार मचाने वाली गर्मी,  तापमान ने

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान और पाकिस्तान के शुष्क इलाकों से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से हालात और गंभीर हो गए हैं। रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा बना हुआ है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, आगरा और वाराणसी जैसे शहरों में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

पहाड़ी राज्यों में भी गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जबकि जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

दिल्ली में आसमान से बरस रही आग, कई जगह तापमान 40 डिग्री पार, जानें कब  मिलेगी राहत

भीषण गर्मी का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी साफ दिख रहा है। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढे

राघव पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, आज होगी सुनवाई https://kinnitimes.com/?p=29973

बंगाल की फलता सीट पर आज दोबारा मतदान https://www.facebook.com/share/p/1HZnkmABMs/

Kinni Times
Author: Kinni Times