हाथों का कांपना अक्सर लोग उम्र बढ़ने, थकान या तनाव का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी का भी संकेत हो सकता है। अगर हाथ बार-बार या लगातार कांपते हैं, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, विटामिन बी12, डी, ई के साथ-साथ मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम की कमी से नर्व और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। इसका असर नर्वस सिस्टम पर पड़ता है, जिससे हाथों में कंपन, सुन्नपन और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
हाथ कांपने के मुख्य कारण
विटामिन और मिनरल्स की कमी – बी12, डी, ई, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम
थकान और तनाव – नींद की कमी और मानसिक दबाव
लो ब्लड शुगर – लंबे समय तक खाली पेट रहने या डायबिटीज में
थायरॉयड की समस्या – खासकर हाइपरथायरॉयडिज्म
नर्वस सिस्टम की गड़बड़ी – नसों की कमजोरी या डैमेज
लक्षण
हाथों और उंगलियों में हल्का या तेज कंपन
जल्दी थकान और कमजोरी
मांसपेशियों में खिंचाव या जकड़न
हाथ-पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट
ध्यान लगाने में दिक्कत और चक्कर आना
कुछ मामलों में दिल की धड़कन तेज होना
किन पोषक तत्वों की कमी से कांपते हैं हाथ
विटामिन बी12
नसों और दिमाग के लिए जरूरी। इसकी कमी से सुन्नपन, थकान और हाथ कांप सकते हैं।
स्रोत: दूध, दही, पनीर, अंडे, सोया, मशरूम
विटामिन डी
हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसकी कमी से मसल्स वीकनेस और कंपन होता है।
स्रोत: सुबह की धूप, अंडे की जर्दी, मशरूम, फोर्टिफाइड फूड्स
विटामिन ई
नर्व और मांसपेशियों को हेल्दी रखता है। कमी होने पर नर्व डैमेज और कंपन हो सकता है।
स्रोत: बादाम, अखरोट, पालक, सूरजमुखी के बीज
मैग्नीशियम
नर्व और मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करता है। इसकी कमी से क्रैम्प और कंपन हो सकते हैं।
स्रोत: काजू, बादाम, हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें
कैल्शियम
हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती के लिए जरूरी। कमी से कमजोरी और हाथ-पैर कांप सकते हैं।
स्रोत: दूध, पनीर, तिल, पालक
पोटैशियम
नर्व और मसल्स के लिए अहम इलेक्ट्रोलाइट। कमी से मसल्स वीकनेस और कंपन होता है।
स्रोत: केला, नारियल पानी, आलू, दालें
क्या करें
हाथ कांपना सिर्फ थकान का असर नहीं, बल्कि पोषण की कमी का संकेत भी हो सकता है। संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, तनाव से बचाव और समय-समय पर जांच बेहद जरूरी है। अगर समस्या बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेकर सही इलाज कराएं।








