सबरीमाला गोल्ड चोरी मामले में जांच तेज, एसआईटी की टीम कल मंदिर का दौरा करेगी।
भारत और यूएई के रिश्तों को नई मजबूती मिली है, पोलर साइंस से लेकर पश्चिम एशिया में शांति तक साझा सहमति बनी।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक पैराट्रूपर शहीद हो गए, एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया गया।
नोएडा हादसे पर कार्रवाई करते हुए अथॉरिटी के सीईओ हटाए गए, मॉल के बेसमेंट में डूबने से इंजीनियर की मौत हुई थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया, पांच दिन में एसआईटी रिपोर्ट सौंपेगी।
गाजा पीस बोर्ड में रूस के राष्ट्रपति पुतिन को न्योता, ट्रंप की बड़ी कूटनीतिक पहल।
सीमा सुरक्षा को नई कमान मिली, शत्रुजीत कपूर बने आईटीबीपी के नए महानिदेशक।
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्वागत।
गुजरात के वडोदरा में अरविंद केजरीवाल ने बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया।
मनरेगा पर पीएम की टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी का हमला, बोले– योजना के साथ जो हुआ, कांग्रेस को नामंजूर।
बहराइच में अवैध अतिक्रमण वाली 10 मजारों को प्रशासन ने बुलडोजर से गिराया।
बीजापुर एनकाउंटर में 4 महिलाओं समेत 6 माओवादी ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में नितिन नबीन के लिए 37 नामांकन पत्र दाखिल।
भारत की आर्थिक रफ्तार पर आईएमएफ का भरोसा कायम, FY 2025-26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान 7.3%।
एस. जयशंकर ने पोलैंड के डिप्टी पीएम से मुलाकात कर द्विपक्षीय रिश्तों पर चर्चा की।
उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस में कुलदीप सेंगर की सजा निलंबित करने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हार्वर्ड लीडरशिप प्रोग्राम में नामांकन कराया।
स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में मरने वालों की संख्या 39 पहुंची।
बंगाल SSC भर्ती घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई।
पाकिस्तान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान– “हमारा पड़ोसी सिरफिरा है।”
आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अल्टीमेटम, भारत में खेलने पर 21 जनवरी तक जवाब मांगा।
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में अकबरपुर का नाम बदलेगा, अब ‘लोहिया नगर’ कहलाएगा।
सोनीपत में सुबह भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले।
चीन के इनर मंगोलिया में स्टील प्लांट धमाका, 2 की मौत, 66 घायल।
दिल्ली में ठंड और कोहरे के चलते कुछ उड़ानों में देरी।
कोलंबिया में गुरिल्ला समूहों की झड़प में 27 की मौत, चिली के जंगलों में आग से 16 लोगों की जान गई।
ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की टैरिफ धमकी पर यूरोपीय संघ की आपात बैठक, निंदा प्रस्ताव।
उत्तराखंड में विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, आईसीयू में इलाज जारी।
एमपी के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के विवादित बयान से सियासी हंगामा।
केरल निकाय चुनाव में कोच्चि में कांग्रेस प्रतिनिधियों को राहुल गांधी संबोधित करेंगे।
ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर का बयान– “भारत में एआई के लिए अमेरिकी क्यों भुगतान करें?”








