नए हफ्ते की शुरुआत, पेट्रोल-डीजल फिर महंगा

SHARE:

देशभर में आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी की गई। पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। पिछले दो हफ्तों में ईंधन के दामों में कुल करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपये महंगा, दो हफ्ते से भी कम वक्त में चौथी बार  बढ़े दाम | Jansatta

नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, क्या इस बार चलेगा 90 पैसे  वाला फॉर्मूला? 2022 में 13 बार बढ़े थे दाम - Petrol Diesel Prices Hike will  IOCL BPCl HPCL apply 90

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान युद्ध और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों से घरेलू बजट के साथ-साथ परिवहन और रोजमर्रा की चीजों के दामों पर भी असर पड़ सकता है।

तेल कंपनियों द्वारा दो सप्ताह के भीतर चौथी बार कीमतों में इजाफा किए जाने से आम जनता में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

यह भी पढे

दुनिया और देश में हलचल तेज https://kinnitimes.com/?p=30042

अफ्रीकी देश कांगो में इबोला वायरस का खतरा https://www.facebook.com/share/p/194REbKrYd/

Kinni Times
Author: Kinni Times