ब्रेकिंग न्यूज़ News Flash

SHARE:

नोबेल पुरस्कार को लेकर ट्रंप के बयान पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने साफ किया कि यह सम्मान नॉर्वे सरकार नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र नोबेल कमेटी देती है।

ग्रीनलैंड मुद्दे पर यूरोपीय यूनियन के राष्ट्रपति अमेरिकी कांग्रेस के डेलिगेशन से चर्चा करेंगे।

हंगरी के विदेश मंत्री ने कहा कि ग्रीनलैंड यूरोपीय यूनियन का मामला नहीं है।

बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन राडेव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि वे नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं।

चिली के जंगलों में लगी भीषण आग में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात को देखते हुए सरकार ने इमरजेंसी घोषित कर दी है।

तुर्की सरकार ने हसाका सिटी पर ड्रोन हमले को लेकर कुर्दिश फोर्स के दावे को गलत बताया है।

उत्तर प्रदेश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज बड़ी बैठक करेंगे और पार्टी के सभी सांसदों को लखनऊ बुलाया गया है।

राहुल गांधी आज रायबरेली में MGNREGA चौपाल में शामिल होंगे।

नितिन नबीन का निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है। वे आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *