ब्रेकिंग न्यूज़ | आज का मौसम 20 जनवरी 2026

SHARE:

देश में ठंड की विदाई की उम्मीद पर एक बार फिर पानी फिरता दिख रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 22 से 25 जनवरी के बीच यूपी, हिमाचल समेत 9 राज्यों में तेज बारिश और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान गिरने और सुबह घने कोहरे से परेशानी बढ़ने की आशंका है।

उत्तर भारत में अलर्ट
हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिमी व पूर्वी यूपी और राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश में 20 जनवरी को बिजली कड़कने के साथ बारिश और 22–24 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
पंजाब में 22–25 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 20, 21 और 23 जनवरी को भारी बारिश व बर्फबारी के साथ 50 किमी प्रति घंटे की आंधी चल सकती है।

दिल्ली
आज सुबह तापमान करीब 8 डिग्री रहेगा और दोपहर में धूप मिलेगी। 23 जनवरी से हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। अगले 3–4 दिन सुबह घना कोहरा छा सकता है।

उत्तर प्रदेश
10 से ज्यादा शहरों में शीतलहर की चेतावनी है। अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बरेली, आगरा समेत कई जिलों में सुबह 10–15 किमी प्रति घंटे की हवा चलेगी। लखनऊ में आज अधिकतम 22 और न्यूनतम 11 डिग्री रह सकता है। 22–25 जनवरी के बीच बारिश का अलर्ट है।

बिहार
पटना, गया, दरभंगा, पूर्णिया समेत कई जिलों में तापमान 1–2 डिग्री गिर सकता है। सुबह हल्की हवा चलेगी। पटना में अधिकतम 21 और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है।

हरियाणा
26 जनवरी तक ठंड से राहत नहीं। गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत और कुरुक्षेत्र में सुबह तापमान 4–5 डिग्री रह सकता है। 23 जनवरी से कुछ जिलों में बारिश संभव है।

उत्तराखंड
आज मौसम बिगड़ने की चेतावनी है। न्यूनतम तापमान 4–5 डिग्री तक जा सकता है। 23 जनवरी को नैनीताल, देहरादून और आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश
शिमला में आज अधिकतम 14 और न्यूनतम 2 डिग्री रह सकता है। मनाली में तापमान माइनस में जाने का अनुमान है। 23 जनवरी से तेज बारिश की संभावना है।

पंजाब
20 से 22 जनवरी तक घने कोहरे की चेतावनी है। 23 जनवरी से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

जम्मू-कश्मीर
21 जनवरी तक मौसम सामान्य, लेकिन 22–25 जनवरी के बीच मध्यम से भारी बारिश, तेज आंधी और बर्फबारी की चेतावनी है।

राजस्थान
22–23 जनवरी को कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर समेत कई शहरों में तापमान गिरने के आसार हैं।

मध्य प्रदेश
21 जनवरी तक ठंड से राहत, लेकिन 22–23 जनवरी को हल्की बारिश संभव है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई शहरों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *