ब्रेकिंग न्यूज़ News Flash | 02 जनवरी 2026

SHARE:

बर्फबारी के बाद बंद किया गया करगिल हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए फिर से खोल दिया गया।

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) चुनाव में महायुति के 20 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 और 18 जनवरी को मालदा और हावड़ा में चुनावी रैलियां कर सकते हैं।

दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद GRAP-3 हटाया गया, राजधानी का AQI 236 रिकॉर्ड किया गया।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे को जमानत मिली।

उत्तर प्रदेश के फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी लाल का निधन, बैठक के दौरान पड़ा हार्ट अटैक।

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA आरोपी को शोपियां के जंगलों में लेकर गई, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी।

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 573 अंक चढ़कर 85,762 और निफ्टी 182 अंक बढ़कर 26,328 पर बंद।

इंदौर में जहरीले पानी के मामले में अपर आयुक्त को हटाने के निर्देश।

अनंतनाग प्रशासन ने कोकरनाग में ट्रेकिंग, कैंपिंग और हाइकिंग पर रोक लगाई।

इंदौर दूषित पानी मामला: हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए इसे गंभीर लापरवाही बताया।

उत्तराखंड के जोशीमठ में आर्मी कैंप के स्टोर में भीषण आग लगने से हड़कंप।

इंदौर नगर निगम के बाहर कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन।

उमा भारती ने कहा—इंदौर में गंदा पानी पीने से हुई मौतों ने सरकार को शर्मिंदा किया।

अजय चौटाला का विवादित बयान—शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर दौड़ाने की बात कही।

AI के जरिए महिलाओं की तस्वीरों के दुरुपयोग पर प्रियंका चतुर्वेदी ने IT मंत्री से कार्रवाई की मांग की।

लखनऊ में KGMU से जुड़े धर्मांतरण मामले में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी।

कनाडा के वैंकूवर एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले शराब के नशे में मिला एयर इंडिया का पायलट।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दिल्ली के वसीम हत्याकांड की जिम्मेदारी ली।

उस्मान ख्वाजा सिडनी में पांचवें एशेज टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे।

जयपुर के चौमू में पथराव मामले में आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई।

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को इलाज के बाद दोबारा जेल भेजा गया।

अयोध्या समेत यूपी के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया।

बेंगलुरु में अवैध रॉक ब्लास्टिंग के कारण चार तेंदुओं की मौत।

स्विट्जरलैंड में बम धमाके में मरने वालों की संख्या 47 पहुंची।

जापान से तनाव के बीच शी जिनपिंग रविवार को दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति की मेजबानी करेंगे।

भारत में KFC और Pizza Hut के ऑपरेटर्स के विलय को मंजूरी, 934 मिलियन डॉलर की डील।

यूक्रेन ड्रोन हमले को लेकर रूस ने पुतिन के आवास से जुड़े सबूत अमेरिका को सौंपे।

राजधानी दिल्ली में ‘शब्दोत्सव’ साहित्यिक आयोजन की शुरुआत।

ज़ोहरान ममदानी ने उमर ख़ालिद को पत्र लिखकर समर्थन जताया।

पेरू में नए साल से पहले हिंसा, खनिकों पर हमले में तीन की मौत।

भोपाल में RSS प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर, युवाओं से संवाद करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह अंडमान-निकोबार दौरे पर, संसदीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

मुंबई नगर निगम चुनाव: उद्धव और राज ठाकरे संयुक्त रैलियों की शुरुआत करेंगे।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *