ब्रेकिंग न्यूज़ — 17 अक्टूबर 2025

SHARE:

फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप में आज तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। हालांकि अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली है।

इधर, अमेरिका ने कैरिबियन क्षेत्र में एक और सैन्य कार्रवाई की है। यह हमला क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच किया गया, लेकिन पेंटागन ने इस पर आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की वॉशिंगटन डीसी पहुंच चुके हैं, जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि यह बैठक रूस-यूक्रेन युद्ध और सुरक्षा सहायता को लेकर अहम साबित होगी।

राजस्थान के जैसलमेर में हुए दर्दनाक बस अग्निकांड में अब तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

गाजा संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हमास को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर हत्याएं नहीं रुकीं तो अमेरिका “अंदर घुसकर मार गिराएगा”।

दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में पुलिस ने करीब 2500 किलो मिलावटी मिठाई बरामद की है। त्योहारों के सीजन में यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

वहीं, निर्वाचन आयोग ने अपने शपथपत्र में ADR और योगेंद्र यादव पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। आयोग ने कहा कि उनके बयानों से जनता को गुमराह किया जा रहा है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *