देश–विदेश की बड़ी ख़बरें

SHARE:

बिहार चुनाव में कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया और इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा की।

छपरा से चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव
भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव अब राजनीति में कदम रख रहे हैं। उन्हें आरजेडी ने छपरा सीट से विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया है। उनके नाम की घोषणा के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

चिराग पासवान ने भी घोषित किए सभी उम्मीदवार
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने भी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

पंजाब के डीआईजी रिश्वत मामले में गिरफ्तार
सीबीआई ने पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, डीआईजी और उनके एक सहयोगी को आठ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। छापेमारी में करीब 5 करोड़ रुपये नकद और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में यौन उत्पीड़न का मामला
दिल्ली स्थित साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रशासन ने महिला हॉस्टल की वार्डन को पद से हटा दिया है। मामले की जांच के लिए एक विशेष समिति गठित की गई है।

भारत ने पाक-अफगान तनाव पर दी प्रतिक्रिया
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष पर भारत ने चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत हालात पर करीबी नजर रखे हुए है और शांति बनाए रखने की अपील करता है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *