दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इमारत गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव दल ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं और किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन और बचाव दल की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।







