बंगाल में BJP सरकार, शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
पश्चिम बंगाल में पहली बार BJP सरकार का गठन हो गया। शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ दिलीप घोष समेत चार विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
UP में कल योगी मंत्रिमंडल का विस्तार
उत्तर प्रदेश में कल योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। सूत्रों के मुताबिक 9 से 10 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। भूपेंद्र चौधरी और पूजा पाल समेत कई नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राज्यपाल से मुलाकात भी की।
तमिलनाडु में विजय की TVK को लगातार समर्थन
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। थलपति विजय की पार्टी TVK को VCK और IUML ने बिना शर्त समर्थन दे दिया है। विजय आज राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।
भारत ने किया एडवांस्ड अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण
भारत ने MIRV तकनीक से लैस एडवांस्ड अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया। हिंद महासागर में कई लक्ष्यों को सफलतापूर्वक साधा गया। इस परीक्षण को भारत की रणनीतिक ताकत में बड़ा कदम माना जा रहा है।
![]()
पंजाब में AAP मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार
पंजाब सरकार में मंत्री और AAP विधायक संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया। इससे पहले ED ने उनके सरकारी आवास पर छापेमारी की थी।
IPL: कोलकाता की बड़ी जीत
IPL मुकाबले में कोलकाता ने दिल्ली को 8 विकेट से हरा दिया। फिन एलन ने तूफानी शतक लगाकर टीम को शानदार जीत दिलाई।








