नेपाल सरकार ने जिन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने रजिस्ट्रेशन की समय सीमा का पालन नहीं किया। उन सभी सोशल मीडिया को बैन कर दिया और इन सभी सोशल मीडिया को डीएक्टिवेट करने का पत्र 4 दे दिया था जिसमे फेस्बूक, इंस्टाग्राम, x, जेसे करीब 26 प्लेटफॉर्म को बैन कर दिया क्युकी इन्होंने समय सीमा पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया नेपाल मे केवल टिकटोक,वाइबर, निम्बज, विटक और पोपो लाइव ने ही कंपनी रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराया है।।
Gen-z का रिवॉल्यूशन
इन सभी सोशल मीडिया को बैन होने पर नई पीढ़ी के युवा अत्यधिक क्रोधित हुए हैं और नेपाल की राजधानी काठमांडू की सड़कों पर उतरकर हिंसक प्रदर्शन दिखाने में जुटे हुए हैं । हजारों की ताकत में लड़के और लड़कियां प्रदर्शन कर रहे हैं और संसद परिसर में घुस गए हैं।
1 की मौत, 80 से जायद घायल
प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गले धागे और पानी की बौछार करी परंतु उसे युवाओं का गुस्सा और बढ़ गया। यह भी बताया जा रहा है कि इस हिंसक प्रदर्शन में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। काठमांडू की प्रशासन ने कोई भी तोड़ फोड़ होने पर गोली चलाने का आदेश दे दिया है और पुलिस ने बिल्डिंग जो युवाओ ने तोड़ डी है वहा से फायरिंग कर दी है
संसद के गेट पर लगाई आग
यह भी बताया जा रहा है कि युवाओं ने क्रोध में संसद की इमारत के गेट नंबर 2 पर आग लगा दी है और आज की लपटे इतनी बढ़ गई है कि वह काबू में नहीं आ पा रही है जिसकी वजह से स्थिति को मध्य नजर रखते हुए नेपाल सरकार ने इमरजेंसी सुरक्षा बैठक बुलाई है तथा रात 10:00 बजे तक काठमांडू में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
सूत्रों से यह भी खबर मिली है कि स्थिति को देखते हुए भारत- नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा में SSB तैनात कर दी गई है और चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिए गए हैं







