हाल ही में उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जिसमें कुछ लोगों ने पेट्रोल डालकर एक युवती को जिंदा जला दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कहां जा रहा है कि युवती दवा लेने के लिए क्लीनिक गई थी । युवती ने गंभीर हालत में अपने पिता को आरोपियों के नाम बताएं और फिर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।
युवती को जिंदा जलाया
उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद के जहानगंज क्षेत्र थाना क्षेत्र में एक बहुत शर्मसार घटना सामने आई है जहां क्लीनिक से दवा लेने के लिए युवती गई थी जहां पर उसको कुछ लोगों ने पेट्रोल डालकर जींद जला दिया गया और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दीपक नाम नामक आरोपी व चार अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है फर्रुखाबाद के जहानगंज क्षेत्र केवझिझुकी गांव मैं रहने वाली निशा पुत्री बलवीर का विवाह जलालपुर के निवासी अमित के साथ हुआ था। उसका पति अमित दिल्ली में रहकर काम कर रहा था जबकि निशा अपने घर वालों के साथ फर्रुखाबाद में रहती थी।
शनिवार को निशा अपने दोनों बच्चों को घर छोड़कर दवाई लेने के लिए डॉक्टर के क्लीनिक गई थी जहां पर अत्यंत बुरी हालत में डॉक्टर के पास पहुंची । डॉक्टर ने उसके परिजनों को फोन कर उन्हें बताया और वह जल्द से जल्द क्लिनिक पहुचे जहां पर परिजनों ने निशा को बुरी अवस्था में एंबुलेंस से लेकर लोहिया अस्पताल गए जहां डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर सैफई में रेफर कर दिया सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान में निशा के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर सब परिजनों को दे दिया तथा परिजनों ने निशा का अंतिम संस्कार भी कर दिया है निशा ने अपने पिता बलवीर सिंह को बताया कि उसे दीपक और चार अज्ञात व्यक्तियों ने पेट्रोल डालकर जलाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दीपक एवं चार व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस की जांच जारी है।



