हाल ही में सलमान खान के बिग बॉस 19 में एक कंटेस्टेंट जो इंटरनेट पर बहुत ज्यादा छाई हुई है । जी हां हम बात कर रहे हैं तान्या मित्तल की जो इस समय सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा ट्रोल होती हुई दिखाई दे रही है। वह कई बार बिग बॉस के घर में अपनी शानशौकत, घर बांग्ला और फैक्ट्री के बारे में बातें अक्सर नेशनल टीवी पर करती रहती हैं। जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर हर दिन चर्चा में रहती हैं।
अब किस बात पर हई तनिया मित्तल फिर से ट्रोल ?
ऐसा ही एक वीडियो तान्या मित्तल का फिर से वायरल हुआ है जिसमें वह प्रेमनंद जी महाराज जी की शरण में जाकर उनके आश्रम मे उनसे सवाल पूछती हुई नजर आई हैं और फिर से एक बार उन्हे ट्रोलरस का सामना करना पड़ गया है ।
क्या था तान्या मित्तल का सवाल ?
एक वीडियो में तान्या मित्तल प्रेमानंद जी महाराज जी के आश्रम में जाकर उनसे सवाल पूछती नजर आई उन्होंने सवाल किया की “तान्या ग्वालियर से पूछती है कि महाराज जी आज मेरा खूब नाम है, धन है सारे सुख है पर कठिनाइयों को पार करते-करते मुझे यह पता ही नहीं चला कब खुद को खो बैठी ।मैं दिख तो रही हूं, लेकिन मैं खुश क्यों नहीं हूं महाराज जी?
प्रेमानन्द महाराज जी का उत्तर
तान्या मित्तल की पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए महाराज जी ने कहा कि यही सवाल पहले एक व्यक्ति ने पूछा था उन्होंने बताया कि सांसारिक भोगों में कभी सुख नहीं मिल सकता हमारे पास धन दौलत कुछ भी हो पर हमे आंतरिक सुख सिर्फ भगवान के नाम और भक्ति से ही आ सकता है । उन्होंने बोल की यह मन है मन कभी एक चीज पर नहीं टिकता वह हमेशा नई-नई चीजों की मांग करता है। तो अगर हमें आंतरिक सुख चाहिए तो हमें भगवान का नाम जब और भगवान की भक्ति करनी चाहिए।
यूजर्स ने क्या बोला तनिया मित्तल को ?
टोलर्स ने ट्रोल करते हुए बोल की “जब तक आपका दोगलापन रहेगा, तब तक खुशी नहीं मिलेगी तुम जो हो वही दिखाओ”
जबकि दूसरे यूज़र ने लिखा “तुम्हारा असली चेहरा तो बिग बॉस 19 में दिख रहा है’। एक यूजर ने यह भी लिखा ” जब पाखंडी लोग महाराज जी के सामने जाकर पाखंड करते हैं तब वाकई ऐसा लगता है कि इससे बड़ी घटिया हरकतें और क्या हो सकती है” । जबकि दूसरे ने लिखा”अब दो चेहरे लेकर चलने वाले लोगों को भी खुशी चाहिए, भगवान से तो डरो उनके सामने चले कैसे जाते हैं लोग”।



