सूत्रों से खबर मिली है कि नेपाल की युवाओं के प्रदर्शन के बाद गृहमंत्री, कृषि मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के साथ-साथ प्रधानमंत्री ने भी इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि केपी ओली ने सर्वदलीय बेठक बुलाई थी पर उससे पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
बेठक से पहले ही दिया इस्तीफा
नेपाल प्रधान मंत्री ओली ने आज शाम 6:00 सर्वदलीय चर्चा हेतू बैठक बुलाई थी। ओली के द्वारा लिखे गए लेटर में उन्होंने लिखा था कि “मैं स्थिति का आकलन करने और एक सार्थक निष्कर्ष निकालने के लिए संबंधित पक्षियों के साथ बातचीत कर रहा हूं। इसके लिए मैंने आज शाम 6:00 एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है । मैं सभी भाइयों और बहनों से निवेदन करता हूं कि इस कठिन परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें”। लेकिन उन्होंने बैठक से पहले ही इस्तीफा का ऐलान कर दिया है।
प्रदर्शन किया था जारी
सोमवार को यह युवाओं का प्रदर्शन शुरू हुआ था जो कि मंगलवार को भी जारी रहा था। प्रदर्शन का स्तर इतना बढ़ गया था की युवाओं ने केपी ओली को इस्तीफा देने की मांग शुरू कर दी । उन्होंने संसद भवन के गेट नंबर 2 पर आग लगा दी थी और आग की लपटे जल्द से काबू में नहीं आई थी। इस प्रदर्शन में कई लोगों की मौत हुई तो कई घायल हो गए। परंतु युवाओं ने यह प्रदर्शन नहीं रोका और जारी रखा।
बता दे कि सोशल मीडिया साइटों से प्रतिबंध वापस ले लिया था, परंतु युवा जब भी शांत नहीं बैठे और देखते ही देखते प्रदर्शन उच्च स्तर में फैल गया, बताया जा रहा है कि कुछ घंटे पहले प्रदर्शनकारियों ने मोतो की जवाब देही की मांग करते हुए बालकोट स्थित उनके निजी आवास में आग लगा दी। प्रदर्शन इतना खतरनाक था कि केपी ओली को मजबूरन इस्तीफा देना पड़ा।







