न्यूज़ फ्लैश | 08 फरवरी 2026

SHARE:

बांग्लादेश में चुनाव से पहले एक हिंदू नेता की न्यायिक हिरासत में मौत हो गई। घटना ने राजनीतिक माहौल को और संवेदनशील बना दिया है।

जापान में आम चुनाव के लिए सुबह से मतदान शुरू हो गया है, मतदाता नई सरकार चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं।

प्रतिबंधित संगठन BLA ने दावा किया है कि ‘ऑपरेशन हेरोफ’ में पाकिस्तानी सेना के 362 जवान मारे गए। दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जापान में आज मध्यावधि चुनाव भी कराए जा रहे हैं, जिसके लिए मतदान केंद्रों पर तैयारियां पूरी हैं।

थाईलैंड में भी आज आम चुनाव हो रहे हैं, जनता नई सरकार के गठन के लिए मतदान कर रही है।

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तान लिंक मामले में आज एसआईटी रिपोर्ट पेश हो सकती है।

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी केस में न्याय की मांग को लेकर देहरादून में आज महापंचायत बुलाई गई है।

दिल्ली में बीजेपी सरकार के एक साल पूरे होने पर आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बिहार में सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में सांसद पप्पू यादव और उनके 20 समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने USA को 29 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

इस्लामाबाद में हालिया सुसाइड बॉम्बिंग मामले में हमलावर की मदद करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, यह दावा पाकिस्तान के गृह मंत्री ने किया है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *