सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा: गेट और झूला गिरा, कई लोग घायल

SHARE:

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में चल रहे 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा के बीच पहले लोहे का एक गेट गिरा, जिससे मेले में अफरातफरी मच गई। हालात संभल भी नहीं पाए थे कि कुछ ही देर बाद एक झूला टूटकर नीचे गिर पड़ा। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही फरीदाबाद के डीसी घटनास्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा कारणों से मीडिया को कुछ दूरी पर रखा गया।

जानकारी के मुताबिक, तेज हवा के झोंकों के कारण उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बनाया गया ‘बुंदेलखंड द्वार’ भी गिर गया, जिससे कुछ और लोग चोटिल हुए। प्रशासन अब पूरे मेले परिसर में अस्थायी संरचनाओं की सुरक्षा की जांच कर रहा है।

बता दें कि यह मेला 31 जनवरी से शुरू हुआ है और 15 फरवरी तक चलेगा। इसमें भारत सहित 50 से अधिक देशों के शिल्पकार, कारीगर और कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। मेले की थीम ‘लोकल टू ग्लोबल – आत्मनिर्भर भारत’ है, जिसका उद्देश्य स्थानीय शिल्प को वैश्विक पहचान दिलाना है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *