तमिलनाडु की राजनीति में आज बड़ा दिन है। अभिनेता से नेता बने थलपति विजय आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 9 विधायक भी मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस खास मौके में शामिल होने के लिए तमिलनाडु रवाना हो चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में भी आज सियासी हलचल तेज रहेगी। योगी मंत्रिमंडल का विस्तार आज दोपहर 3 बजे राजभवन में होगा। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में फिल्म ‘कृष्णावतारम’ भी देखेंगे।

अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यूक्रेन युद्ध अब खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने चीन के साथ जल्द गैस और तेल डील होने के संकेत भी दिए। पुतिन ने यह भी कहा कि जेलेंस्की के साथ किसी तीसरे देश में मुलाकात संभव है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में उग्रवादी हमला हुआ, जिसमें 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुडुचेरी में राष्ट्रपति ने एन रंगास्वामी को मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। उनका शपथग्रहण 13 मई को होगा।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अब बंगाल सुरक्षित हाथों में है।
खेल जगत की बात करें तो IPL में गुजरात ने राजस्थान को 77 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार अर्धशतक लगाए।
यह भी पढे
दिल्ली-UP समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट https://kinnitimes.com/?p=29815
https://www.facebook.com/share/p/1Hr3ewGVZT/








