एशिया कप में भारत की पाकिस्तान पर बड़ी जीत, सूर्यकुमार यादव ने शहीदों को समर्पित की जीत

SHARE:

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के छठे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 127 रन बना सकी। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके, वहीं अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह को दो-दो सफलता मिली। वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने 16 गेंदों पर नाबाद 33 रन ठोके और साहिबज़ादा फ़रहान ने 40 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज असफल रहे।

जवाब में भारत ने यह लक्ष्य सिर्फ 15.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई।

मैच के बाद सूर्यकुमार यादव भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि टीम यह जीत पहलगाम हमले में शहीद हुए सैनिकों और पीड़ित परिवारों को समर्पित करती है। सूर्यकुमार ने कहा, “हम पीड़ितों और सेना के साथ खड़े हैं, वे हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।”

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *