आज सुबह की बड़ी खबरें

SHARE:

🌲 राजनीति और देश

<कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा करेंगे और वहां के हालात का जायज़ा लेंगे।

<प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सहरसा से अमृतसर तक चलने वाली अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।

<रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस प्रोक्योरमेंट मैनुअल को मंजूरी दे दी है।

🌲 एशिया कप 2025 : भारत V/S पाकिस्तान

<भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, लक्ष्य 128 रनों का था जिसे भारतीय टीम ने 25 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

<कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार 47 रनों की नाबाद पारी खेली और जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और सेना के जवानों को समर्पित किया।

<मैच के बाद सूर्यकुमार यादव भावुक दिखे, वहीं भारत की जीत के बाद पाकिस्तान टीम का हौसला पस्त हो गया।

<जीत के बाद भी विवाद थमा नहीं — टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया।

<यूपी में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा फूटा, लोग शुभम द्विवेदी को याद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनकी मौत पहलगाम आतंकी हमले में हुई थी।

<पाकिस्तान की हार पर लोगों ने यहां तक कहा — “ये तो मज़ाक हो गया, राष्ट्रगान में भी चूक कर बैठे पाकिस्तानी।”

🌲 नेपाल की राजनीति

<नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने पदभार संभाला और Gen-G आंदोलन में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा देने का ऐलान किया।

<शहीद परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवज़ा देने की घोषणा भी की गई।

<नई अंतरिम सरकार में तीन नए मंत्री शामिल हुए, जिनमें कुलमन घीसिंग का नाम भी शामिल है।

🌲 अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य

<कनाडा का खालिस्तानियों से मोहभंग, 30 लोगों की अपील खारिज।

<इज़रायल सिर्फ ग़ाज़ा ही नहीं बल्कि वेस्ट बैंक पर भी कब्ज़े की तैयारी में।

<ब्रिटेन में टॉमी रॉबिन्सन की एक अपील पर 1.5 लाख लोग सड़कों पर उतर आए।

<तुर्की का S-400 मिसाइल सिस्टम भारत खरीदेगा या नहीं, इस पर चर्चा तेज़।

<अमेरिकी बाज़ार को लेकर दिग्गज निवेशकों ने गंभीर सवाल खड़े किए।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *