Unnao Rape Case Live: पीड़िता और कुलदीप सेंगर समर्थकों में झड़प, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

SHARE:

नई दिल्ली।
उन्नाव रेप मामले में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित किए जाने के फैसले के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो गया है। दिल्ली हाई कोर्ट के इस फैसले को लेकर राजधानी समेत कई शहरों में सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। इसी बीच उन्नाव में पीड़िता और सेंगर समर्थकों के बीच झड़प की भी खबर सामने आई है।

इस मामले में सीबीआई ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सीबीआई की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय अवकाशकालीन पीठ सुनवाई करेगी। पीठ में न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह भी शामिल होंगे।

जेल में ही रहेगा कुलदीप सेंगर

हालांकि हाई कोर्ट ने रेप मामले में उम्रकैद की सजा निलंबित की है, लेकिन कुलदीप सिंह सेंगर फिलहाल जेल में ही रहेगा। वह पीड़िता के पिता की हिरासत में हुई मौत के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है, जिसमें उसे अभी जमानत नहीं मिली है।

पीड़िता ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता

रेप पीड़िता ने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। उसने कहा है कि दोषी को मिली राहत से उसे और उसके परिवार को खतरा महसूस हो रहा है।

विरोध प्रदर्शन तेज

दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों में इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दोषी को राहत देना न्याय प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है और इससे पीड़ितों का मनोबल टूटता है।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *