भारत में टेलीग्राम पर लगा टेंपरेरी बैन हट गया है. अब यूजर पहले की तरह मैसेज सेंड और रिसीव कर पा रहे हैं. इसके साथ ही यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर पर लौट आई है, जिसका मतलब है कि इसे अब फिर से इंस्टॉल किया जा सकता है. लेकिन इस ऐप का एक फीचर अब भी काम नहीं कर रहा है और इसके लिए यूजर को लगभग एक हफ्ते तक और इंतजार करना पड़ेगा. बैन लगाने के साथ ही सरकार ने इस फीचर को डिसेबल रखने का भी आदेश दिया था.
ऐप पहले की तरह काम कर रही
सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि टेलीग्राम पर बैन क्यों लगा था. दरअसल, 21 जून को देश में NEET की परीक्षा दोबारा हुई थी. पेपर लीक के कारण पहली परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. जांच में पता चला कि क्वेश्चन पेपर को लीक करने में टेलीग्राम की मदद ली गई थी. दोबारा ऐसी गलती होने से रोकने के लिए सरकार ने टेलीग्राम पर टेंपरेरी बैन लगाया था, जो 22 जून को हट गया. अब यह ऐप पहले की तरह काम कर रही है.








