SIT का मतलब क्या हुआ, ‘Share in Theft’ (चोरी में हिस्सा)? उत्तर प्रदेश में जब भी कोई बड़ा मामला सामने आता है, तो सरकार जांच के नाम पर SIT बना देती है। लेकिन इस मामले में ऐसा लग रहा है जैसे जांच सिर्फ नाम की हो रही है।” सपा प्रमुख ने इस बात पर जोर दिया कि आस्था के इतने बड़े केंद्र में इस तरह की घटना होना बेहद गंभीर है, और सरकार को केवल जांच का दिखावा करने के बजाय इस मामले के असल दोषियों को सामने लाना चाहिए।
दान राशि में चोरी का मामला सामने आया
हाल ही में अयोध्या के भव्य राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे और दान राशि में चोरी का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से ही विपक्षी दल कानून-व्यवस्था और मंदिर प्रबंधन की सुरक्षा को लेकर लगातार उत्तर प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है, जिस पर अब विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।








