भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन बुधवार को पहली बार गोरखपुर पहुंचे। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह देखने को मिला। गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह सर्किट हाउस पहुंचे।
सर्किट हाउस में कुछ समय रुकने के बाद नितिन नवीन महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम स्थल पर पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनसभा के बाद महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से पदयात्रा शुरू होगी। इस पदयात्रा में नितिन नवीन के साथ पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला गोरखपुर दौरा होने के कारण इसे संगठन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।








