NEET विवाद पर बृजभूषण का बड़ा बयान! बोले- छात्र सिर्फ राहुल के नहीं, देश के बच्चे हैं

SHARE:

नीट परीक्षा विवाद और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। जंतर-मंतर पर चल रहे धरने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास घेरने की कोशिश पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सरकार छात्रों से हर मुद्दे पर खुले मन से बातचीत करने के लिए तैयार है।

“छात्र देश और सरकार के बच्चे हैं”
गोंडा से पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा छात्रों के मुद्दे पर किए जा रहे राजनीतिक घेराबंदी पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं को केवल विपक्ष की राजनीति का हिस्सा नहीं माना जाना चाहिए। बृजभूषण शरण सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा: सरकार छात्रों से हर मुद्दे पर बात कर सकती है। वे सिर्फ़ राहुल गांधी के बच्चे नहीं हैं, वे इस देश के बच्चे हैं और सरकार के भी बच्चे हैं।

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर साधा निशाना
बृजभूषण शरण सिंह ने जंतर-मंतर पर जुटे परीक्षार्थियों और दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में पीएम आवास की ओर किए गए विरोध-प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान सड़क पर हंगामा करने या पीएम आवास का घेराव करने से नहीं, बल्कि बातचीत और प्रशासनिक सुधारों से निकलता है। उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र सरकार छात्रों की हर जायज चिंता और मांग को गंभीरता से सुन रही है और समाधान निकालने के लिए पूरी तरह तत्पर है।

Kinni Times
Author: Kinni Times