नांदेड़ में सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला, गुरुद्वारे में निहंग ने कृपाण से किया वार

SHARE:

महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ है। यह घटना उस समय घटी जब सुखबीर सिंह बादल अपने परिवार के साथ नांदेड़ स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा माता साहिब कौर में दर्शन और माथा टेकने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारियों के मुताबिक, गुरुद्वारा परिसर में मौजूद एक निहंग ने अचानक कृपाण निकालकर सुखबीर सिंह बादल पर हमला कर दिया।

सुरक्षाकर्मी भी इस हमले में घायल हो गया
हमले के दौरान उनके पास मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिससे बीच-बचाव में सुखबीर सिंह बादल के हाथ में चोट आई है, जबकि उनका एक सुरक्षाकर्मी भी इस हमले में घायल हो गया है। घटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आनन-फानन में सुखबीर सिंह बादल को उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई
वहीं, मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने तत्परता दिखाते हुए हमलावर निहंग को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और घटना के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है। अकाली दल के शीर्ष नेता पर हुए इस हमले के बाद नांदेड़ और पंजाब के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है तथा गुरुद्वारा परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई