इंदौर वनडे में भारत को चौथा झटका
भारतीय टीम को इंदौर वनडे में बड़ा नुकसान हुआ है। केएल राहुल सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिससे भारत की मुश्किलें बढ़ गईं।
जबलपुर में तेज रफ्तार का कहर
जबलपुर में सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
IND vs NZ: रोहित शर्मा सस्ते में आउट
भारत को एक और झटका तब लगा जब कप्तान रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड के गेंदबाज ज़ैकरी फाउल्क्स की गेंद पर क्रिस्टियन क्लार्क ने उनका कैच लपका।
वाराणसी से सीएम योगी का बड़ा बयान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अब तक 62 लाख से ज्यादा लोगों को पक्का घर मिल चुका है।
ईरान में प्रदर्शन हिंसक, आंकड़े डराने वाले
ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों में अब तक 5,000 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। इनमें करीब 500 सुरक्षाकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं।
आरसीपी सिंह पर जेडीयू सख्त
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को लेकर जेडीयू ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने साफ कहा कि आरसीपी सिंह की पार्टी में वापसी की कोई गुंजाइश नहीं है।
करूर भगदड़ केस में जांच तेज
करूर भगदड़ मामले में जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। सीबीआई की पूछताछ के लिए विजय दिल्ली पहुंच चुके हैं।
नागपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान
राजनाथ सिंह ने नागपुर में आरएसएस को दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन बताया।
कराची मॉल अग्निकांड में मौतें बढ़ीं
पाकिस्तान के कराची में शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।
सिंगूर से पीएम मोदी का बंगाल पर हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल में अब असली बदलाव की जरूरत है और टीएमसी के जंगलराज को विदा करने का समय आ गया है।
पीएम मोदी पहुंचे हुगली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुगली पहुंचे, जहां उन्होंने सिंगूर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
दिल्ली-NCR में स्मॉग का कहर
दिल्ली-NCR में घना स्मॉग छाया हुआ है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार दर्ज किया गया।
कोहरे से हादसे, अलर्ट जारी
अमरोहा में घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर एक दर्जन से ज्यादा कारें आपस में टकरा गईं।
राजधानी एक्सप्रेस को बम की धमकी
दिल्ली से पटना जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।
असम में विकास परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री मोदी ने असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की नींव रखी और दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
इंडोनेशिया में विमान लापता
इंडोनेशिया में 11 लोगों को लेकर उड़ान भरने वाला एक विमान लापता हो गया है, राहत और बचाव कार्य जारी है।








