ब्रेकिंग न्यूज़

SHARE:

कोलंबिया में गुरिल्ला गुटों के बीच हुई भीषण हिंसक झड़प में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है।

चिली के जंगलों में लगी भीषण आग ने तबाही मचा दी है। आग की चपेट में आकर अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई इलाकों को खाली कराया गया है।

पोलैंड के डिप्टी प्रधानमंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की जयपुर से नई दिल्ली पहुंचे हैं। उनके दौरे को भारत–पोलैंड संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की टैरिफ धमकी पर यूरोपीय संघ ने आपात बैठक बुलाई है। बैठक में इस बयान की कड़ी निंदा की गई।

UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नह्यान आज से भारत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कई अहम द्विपक्षीय समझौतों पर बातचीत की संभावना है।

उत्तराखंड में विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला किया गया है। गंभीर हालत में उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के कथावाचकों पर विवादित बयान से सियासी बवाल मच गया है। उन्होंने कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाने की बात कही।

केरल निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोच्चि में पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि भारत में AI के लिए अमेरिकी भुगतान क्यों करें।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *