दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 IPS-DANIPS अधिकारियों के तबादले; कई को मिली नई जिम्मेदारी

SHARE:

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 IPS-DANIPS अधिकारियों के तबादले; कई को मिली नई जिम्मेदारी

दिल्ली पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किया गया है। जारी सूची के मुताबिक, 25 IPS और DANIPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल, सिक्योरिटी, आर्थिक अपराध शाखा (EOW), एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और जिला पुलिस इकाइयों में नई तैनातियां की गई हैं।

इस बदलाव में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसका उद्देश्य पुलिस की विभिन्न इकाइयों के कामकाज को व्यवस्थित करना और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

क्राइम ब्रांच से ANTF भेजीं गईं मोनिका भारद्वाज

तबादला सूची के अनुसार, मोनिका भारद्वाज को क्राइम ब्रांच से हटाकर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) में एडिशनल सीपी नियुक्त किया गया है। वहीं, राहुल मलिक और गौरव शर्मा को एडिशनल सीपी, सिक्योरिटी की जिम्मेदारी दी गई है।

राजा बंथिया डीसीपी, टेक्निकल और पीआई के पद पर बने रहेंगे। इसके साथ ही उन्हें डीसीपी, आईटी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। नेहा यादव अब डीसीपी, पीएमएमसी की जिम्मेदारी संभालेंगी।

स्पेशल सेल और EOW में भी बदलाव

प्रवीण कुमार त्रिपाठी को डीसीपी, स्पेशल सेल से स्थानांतरित कर डीसीपी, सीपी सचिवालय की जिम्मेदारी दी गई है। सुबोध कुमार गोस्वामी को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से हटाकर डीपीए में डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया है।

आदित्य गौतम को डीसीपी, क्राइम नियुक्त किया गया है। वहीं, डॉ. विकास श्योकंद को डीसीपी, स्पेशल सेल (CDC) और आशीष कुमार को डीसीपी, EOW की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला पुलिस इकाइयों में भी नई तैनाती

जिला पुलिस में हुए बदलाव के तहत जसबीर सिंह को एडिशनल डीसीपी-I, आउटर जिला और सौरभ चंद्रा को एडिशनल डीसीपी-I, वेस्ट जिला बनाया गया है। मनोज कुमार मीणा को साउथ ईस्ट जिला और विनय माथुर को रोहिणी जिला में एडिशनल डीसीपी-II की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा गुरसेवक सिंह को नॉर्थ जिला, अजय कुमार को डीसीपी, सिक्योरिटी और रीना लता को एडिशनल डीसीपी, एसपीयूडब्ल्यूएसी नियुक्त किया गया है।

विदुषी कौशिक को एडिशनल डीसीपी-II, द्वारका जिला और मनु हिमांशु को डीसीपी, डीई सेल बनाया गया है। गरिमा तिवारी को डीसीपी, डीएसएफ, नई दिल्ली जिला तथा मनीष लाडला को डीसीपी, क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है। रोहित गुप्ता को भी डीसीपी, सिक्योरिटी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा ए. वेंकटेश, सकारिया मिहिर प्रवीणभाई और राम दुलश मेणा समेत अन्य अधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। इस फेरबदल के जरिए दिल्ली पुलिस की कई अहम इकाइयों और जिला स्तर पर जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई